Devoleena Bhattacharjee ने Armaan Malik को दिया 'ठरकी' का टैग, कहा 'गंद मचाना बंद करो'...

Devoleena Bhattacharjee Slams Armaan Malik Again: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने फिर एक बार यूट्यूबर अरमान मलिक को सरेआम लड़ाता है। सिर्फ यही नहीं एक्ट्रेस ने अरमान का उद्धारण देकर लोगों को वॉर्न भी किया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Devoleena Bhattacharjee Slams Armaan Malik Again: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने बेबाक अंदाज के लिए इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस समाज या एंटेरटेन्मेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर अपनी राय जरूर रखती हैं। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी 3 में यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दो बीवियों संग एंट्री मारी, जिसके चलते एक्ट्रेस देवोलीना का गुस्सा उनपर फूटा। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक लंबा चौड़ा मैसेज पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अरमान को ठरकी का टैग देकर खूब लताड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।

Devoleena Bhattacharjee Slams Armaan Malik Again

देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने ट्विटर पर अरमान मलिक (Armaan Malik) की एक क्लिप शेयर कर लिखा कि मैं हर आदमी के बारे में तो नहीं कह सकती, लेकिन निश्चित रूप से जो लोग ठरकी इरादे रखते हैं, वे 2, 3 या 4 पत्नियाँ रखना चाहते होंगे। कृपया यह गंदगी बंद करो। भगवान के लिए इसे बंद करो। अगर किसी दिन वही पत्नियाँ यह कहने लगें कि उन्हें भी 2 पति चाहिए, तो उसे भी देखना अच्छा लगेगा। एक समाज के रूप में, हम पहले से ही विनाशकारी रास्ते पर हैं। और हाँ, सिर्फ़ इसलिए कि कोई गलती सालों से हो रही है, इसका मतलब यह नहीं है कि इसे जारी रहना चाहिए। यह हर गलत काम को सही ठहराता है।

End of Feed