Devoleena Bhattacharjee ने 3 साल के एक्सपीरियंस से खोली चैनल की पोल, बोलीं- 'जीतेगी तो Priyanka Chahar Choudhary ही...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 7, 2023, 10:58 AM IST

devoleena bhattacharjee claim Bigg Boss 16 makers are bias: बिग बॉस के प्रशंसकों ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि शो की विजेता प्रियंका चाहर चौधरी होंगी क्योंकि वह चैनल का चेहरा हैं। लगातार सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों से हो रही है कि प्रियंका को ही चैनल शो की ट्रॉफी देगा।

devoleena bhattacharjee on bigg boss 16 winner: बिग बॉस 16 समाप्त होने वाला है और फिनाले में सिर्फ एक सप्ताह बाकी है। ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर सीजन 16 का विनर कौन होगा। इसी के साथ ही बिग बॉस के प्रशंसकों ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि शो की विजेता प्रियंका चाहर चौधरी होंगी क्योंकि वह चैनल का चेहरा हैं। लगातार सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों से हो रही है कि प्रियंका को ही चैनल शो की ट्रॉफी देगा। अब इस मत पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अपनी सहमति की है।

priyanka chahar choudhary devoleena bhattacharjee

जैसा कि हम जानते हैं बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं देवोलीना भट्टाचार्जी हमेशा इस शो के लेकर अपनी बातें खुलकर सामने रखती आई हैं। बिग बॉस में होने वाले टास्क, एलिमिनेशन और एविक्शन पर हमेशा देवोलीना भट्टाचार्जी बिना पक्षपाती हुए अपने विचार शेयर करती रहती हैं। अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने बिग बॉस के निर्माताओं पर उनके पक्षपात को लेकर कटाक्ष किया है और उनका दावा है कि प्रियंका चाहर चौधरी ही विजेता बनेंगी।

End of Feed