Devoleena Bhattacharjee Celebrates First Holi With Son Joy: होली का त्यौहार रंगों और खुशियों का त्योहार होता है। चारों तरफ होली की खूब रौनक देखने को मिल रही है। टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारे भी होली के जश्न में चूर नजर आ रहे हैं। कुछ सितारे तो ऐसे हैं जिनकी पार्टनर या बच्चे के साथ पहली होली है। इस लिस्ट में 'साथ निभाना साथिया' एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने बेटे जॉय के साथ पहली होली मनाई। देवोलीना भट्टाचार्जी ने होली सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। फोटोज में देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई।
देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और शाहनवाज शेख की उनके बेटे जॉय के साथ ये पहली होली है। इस खास मौके को यादगार बनाने में एक्ट्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। देवोलीना भट्टाचार्जी होली के मौके पर सिर से पांव तक गुलाल में रंगी नजर आईं। वहीं उनके पति शाहनवाज शेख अपने छोटे से बच्चे को संभालते दिखाई दिये। देवोलीना भट्टाचार्जी ने इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को भी बधाइयां दीं और लिखा, "हैप्पी होली।" बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख बीते साल दिसंबर में मम्मी-पापा बने थे।
देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) की इन फोटोज पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और एक्ट्रेस को बधाइयां दे रहे हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी के करियर की बात करें तो आखिरी बार वह 'छठी मैय्या की बिटिया' में नजर आई थीं। लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण देवोलीना भट्टाचार्जी को बीच में ही शो छोड़ना पड़ा। उनकी जगह स्नेहा वाघ ने शो में कदम रखा। देवोलीना भट्टाचार्जी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता "साथ निभाना साथिया' से मिली। इससे इतर एक्ट्रेस 'बिग बॉस 13' और 'बिग बॉस 15' में भी हाथ आजमा चुकी हैं।
