Deepika Singh Injured Herself On Mangal Lakshmi Set: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों कलर्स के टीवी शो 'मंगल लक्ष्मी' में नजर आ रही हैं, जिसमें वह मंगल का किरदार अदा कर रही हैं। सेट पर कुछ दिनों पहले दीपिका सिंह की आंख में परेशानी हो गई थी। उनकी आंख में खून का थक्का जम गया था। वहीं अब एक एक्ट्रेस के साथ एक और हादसा होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दीपिका सिंह पर शूटिंग के दौरान भारी-भरकम सामान गिर गया, जिससे वह घायल हो गईं।
यह भी पढ़ें: TV की संध्या बिंदणी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, लगातार इस चीज के इस्तेमाल से आंखों का हुआ बुरा हाल
ई-टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका सिंह (Deepika Singh) पर शूटिंग के दौरान भारी प्लाईवुड गिर गया था। दीपिका सिंह इसके साथ में ही खड़ी थीं और तेज हवा चलने के कारण वह एक्ट्रेस पर गिर गया। इससे दीपिका सिंह को कुछ चोटें भी आई हैं। खबरों के मुताबिक, दीपिका सिंह दर्द से चिल्ला उठीं। वहीं उनके को-स्टार नमन शॉ ने उनकी मदद करने की कोशिश की। कुछ देर बाद दीपिका सिंह को शूटिंग रोकनी पड़ी, क्योंकि उनकी पीठ पर आई चोट से सूजन बढ़ गई। उन्हें बीच में ही काम छोड़कर घर जाना पड़ा।
बताया जा रहा है कि 'मंगल लक्ष्मी' (Mangal Lakshmi) के सेट पर मौजूद लोग दीपिका सिंह (Deepika Singh) के लिए आईसपैक लेकर आए और एक्ट्रेस की मदद करने की भी कोशिश की। बता दें कि दीपिका सिंह को कुछ दिनों पहले आंख में खून का थक्का जमने के कारण भी शूटिंग करने में परेशानी हुई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और दूसरी तरफ से शॉट दिया था। वहीं अब एक बार फिर से दीपिका सिंह मुसीबतों में घिर गई हैं।
