टीवी मसाला

Debina Bonnerjee के मोटापे का यूजर्स ने उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 13, 2023, 11:28 AM IST

Debina Bonnerjee Trolled Social Media: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हाल ही में अपने पति के साथ फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस को मोटापे को लेकर बॉडी शेम किया गया है। एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्शन दिया है।

Image

Debina Bonnerjee (credit pic: instagram)

Debina Bonnerjee Trolled Social Media: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने परिवार के साथ फैमिली वेकेशन पर जाती है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ वाराणसी के साथ गई थी। एक्ट्रेस ने अपने परिवार और बच्चों के साथ फोटो शेयर की थी। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस को यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। अब इस पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है।

एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बताया कि लोग मेरे मोटापे का मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं छोटा हाथी लग रही हूं। उनकी की ये बातें मेरे कान में गाने की तरह बज रही है। मैंने हमेशा सोचा है कि लोग जब आपका मजाक उड़ाते हैं तो आपको उस पॉजिटिविटी के साथ लेना चाहिए। पेट की चर्बी को कम करना काफी मुश्किल होता है। गालियों को आने दीजिए मैं इससे और मोटिवेट होगी।

छोटा हाथी बोलने पर देबिना ने लगाई यूजर्स की क्लास

मैं चाहूं तो ढीले -ढाले कपड़े पहन सकती हूं। लेकिन मुझे बिकिनी पहननी है और अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करना है। मैं अपनी बॉडी पर काम कर रहूी हूं और दोबारा फिट हो जाऊंगी। देबिना अपनी दोनों बेटियो के साथ अक्सर फोटो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस पहली बेटे लियाना के जन्म के 4 महीने बाद ही दोबारा प्रेग्नेंट हो गई थी। इस वजह से भी एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था। देबिना अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

देबिना गुरमीत टीवी के पॉवर कपल्स में से एक हैं। दोनों को रामायण के सेट पर प्यार हुआ था। गुरमीत ने शो में राम और देबिना ने माता सीता का किरदार निभाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article