टीवी मसाला

देबिना बनर्जी ने पहली बार दिखाया दूसरी बेटी का चेहरा, फोटो शेयर कर लिखी खास बात

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 3, 2023, 01:52 PM IST

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने अपनी दूसरी बेटी दिवीशा का पहली बार चेहरा दिखाया है। देबिना ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवीशा के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। दिवीशा की क्यूटनेस पर फैंस ने हारा दिल। देबिना और दिवीशा की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Image

Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary (credit pic: instagram)

देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) इन दिनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपने दूसरे बच्चों को जन्म दिया था। कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम दिवीशा रखा था। देबिना ने बेटी के नाम और मतलब का खुलासा किया था। अब एक्ट्रेस ने अपनी छोटी बेटी का चेहरा दिखाया है। देबिना ने अपनी छोटी बेटी के साथ फोटो शेयर की हैं। पहली फोटो में देबिना और गुरमीत ने अपने बेटी को गोद में उठाया है। दूसरी फोटो में देबिना अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रही हैं। देबिना ने पहली बार अपनी छोटी बेटी की फोटो शेयर की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा, हाई वर्ल्ड, ये है मेरी जादुई बच्ची दिवीशा।

दिवीशा की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कपल की फोटो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक लगातार कमेंट कर रहे हैं। फैंस दिवीशा की क्यूटनेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। देबिना की दोनों बेटियों को साथ में देखकर यूजर्स ने कहा कार्बन कॉपी। कपल ने पिछले साल नवंबर महीने में अपनी बेटी का स्वागत किया था।

देबिना ने दिखाई दूसरी बेटी की पहली झलक

आपको बता दें कि देबिना की बड़ी बेटी का नाम इलियाना है। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की पहली मुलाकात साल 2008 में रामायण शो पर हुई थी। इस सीरियल में देबिना ने सीता और गुरमीत ने भगवान राम का किरदार निभाया था। कुछ साल तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने साल 2011 में शादी कर ली थी। कपल ने साथ में रियलिटी शो पति पत्नी और वो और नच बलिए 6 में नजर आएंगी। कपल ने अपनी फर्स्ट बेबी गर्ल का नाम लियाना रखा था। गुरमीत और देबिना ने कई टीवी शोज में काम किया है। गुरमीत ने खामोशिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और बाद में वजह तुम हो में नजर आई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article