टीवी मसाला

Debina-Gurmeet ने मनाया दीवीशा का पहला जन्मदिन, तस्वीरें शेयर कर दिखाई दोनों बच्चों की मस्ती

Debina-Gurmeet Clebrate Divisha First Birthday : एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। लेटेस्ट फोटो में कपल अपने बच्चों के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आइए इन तस्वीरों पर नजर डालते हैं।

Image

Debina-Gurmeet Clebrate Divisha First Birthday

Debina-Gurmeet Clebrate Divisha First Birthday : टीवी के फेमस कपल देबीना बनर्जी( Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी( Gurmeet Choudhary) ने कल अपनी दूसरी बेटी दीवीशा का पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर गुरमीत चौधरी का पूरा परिवार एक साथ दिखाई दिया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्मदिन की तस्वीरें शेयर की हैं। लेटेस्ट फोटो में कपल अपने बच्चों के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आइए इन तस्वीरों पर नजर डालते हैं।

कल 11 नवंबर को देबीना और गुरमीत की छोटी बेटी दीवीशा पूरे एक साल की हो गई है। देबीना ने कल रात अपनी बेटी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास दिन को टीवी स्टार कपल ने व्हाइट थीम में रखा, सभी ने सफेद रंग के कपड़े पहने थे और दोनों बच्चों ने बेहद क्यूट व्हाइट फ्रॉक पहना था। वहीं लिटल प्रिन्सेस दीवीशा ने अपनी बड़ी बहन लियाना को केक खिला रही है। उनकी यह तस्वीरें साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है मेरी छोटी सी गुड़िया आज एक साल की हो गई है, जन्मदिन मुबारक हो दीवीशा, आप हमें पूरा करते हैं।

देबीना की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और नन्ही गुड़िया को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि छोटी बेटी बिल्कुल गुरमीत जैसी है वहीं बड़ी बेटी को लोगों ने देबीना की कॉपी बताया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article