Dance Deewane 4 की ट्रॉफी नितिन और गौरव ने की अपने नाम, घर ले गए इतनी बड़ी रकम

Dance Deewane Winner: कलर्स टीवी के रियलिटी शो डांस दीवाने का कल फिनाले हुआ है, ऐसे में चमचमाती ट्रॉफी को नितिन और गौरव शर्मा अपने घर ले गए। सिर्फ यही नहीं वह शो के मेकर्स से विनर के तौर पर भारी भरकम इनाम भी घर लेकर गए।

Dance Deewane 4 Winner: कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो डांस दीवाने का 4सीजन काफी हिट रहा। एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट ने शो में हिस्सा लेकर जज के साथ-साथ दर्शकों का दिल जीता। सभी कंटेस्टेंट अपने डांस से एक दूजे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आए जिसे देख सभी के होश उड़ गए। ऐसे में यह सब देखते हुए शो अपने आखरी पड़ाव पर पहुंचा और इस सीजन का विनर दर्शकों को मिला। इस चौथे सीजन को नितिन और गौरव शर्मा ने अपने नाम किया ऐसे में उनको मेकर्स की तरफ से काफी बड़ी विजेता राशि भी मिली है।

Dance Deewane 4 Winner

शो डांस दीवाने (Dance Deewane 4) इस सा फरवरी में शुरू हुआ था, ऐसे में 4 महीने के लंबे रास्ते को पार करते हुए शो ने टीवी की दुनिया से अलविदा ले लिया। कल इस सीजन को अपने विनर के रूप में नितिन और गौरव शर्मा मिले, जिनके डांस ने मुकाबले को काफी मुश्किल बनाया हुआ था। शनिवार रात को दोनों ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की और 20 लाख विजेता रकम भी घर ले गए। दोनों शुरू से ही काफी अच्छा पर्फॉर्म करते हुए आए ऐसे में इनको बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी सपोर्ट किया था।

End of Feed