Dalljiet Kaur ने तलाक की खबरों के बीच मांग में सिंदूर सजाकर दिये पोज, वीडियो देख फैंस ने लिया आड़े हाथों

Dalljiet Kaur Troll For Wearing Sindoor Amid Divorce Rumors With Nikhil Patel: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपने शादीशुदा रिश्ते के लिए काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दलजीत कौर का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिंदूर लगाने के लिए ट्रोल हो गईं।

Dalljiet Kaur Troll For Wearing Sindoor Amid Divorce Rumors With Nikhil Patel: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन इन दिनों दलजीत कौर अपने शादीशुदा रिश्ते के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, वह कुछ दिनों पहले केन्या गई थीं और वहां उन्होंने अपने पति के खिलाफ एक्शन लिया। इतना ही नहीं, दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने निखिल पटेल पर निशाना साधते हुए ये भी कहा था कि वह उनके जरिए फेम बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अब दलजीत कौर अपने ही एक वीडियो के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर नजर आया, जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

End of Feed