टीवी मसाला

Dalljite Kaur भुला रही हैं निखिल पटेल संग बिताए एक-एक पल, नई जर्नी शुरू करते हुए कहा "मेरी कहानी अभी अधूरी है..."

Dalljiet Kaur New Journey: रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय पहले दलजीत ने अपनी पति निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराते हुए उन पर धोखाधड़ी का इल्जाम भी लगाया था। हालांकि अब लगता है कि अभिनेत्री अपने जख्मों को भुलाने की कोशिश में आगे नए कदम उठा रही हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Dalljiet Kaur New Journey

Dalljiet Kaur New Journey: बिग बॉस 13 स्टार दलजीत कौर की निजी जिंदगी केवल सुर्खियों का हिस्सा बन कर रही गई है। अभिनेत्री ने साल 2023 में निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी लेकिन धीरे-धीरे इनके बीच के रिश्ते खराब होते गए और दलजीत अपने बेटे के साथ केन्या से वापिस भारत लौट आईं, भारत आने के कुछ दिन बाद अभिनेत्री ने स्टोरी पोस्ट कि जहां उन्होंने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात की थी। उसके कुछ ही दिन के बाद दलजीत ने अपनी पति निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराते हुए उन पर धोखाधड़ी का इल्जाम भी लगाया। हालांकि अब लगता है कि अभिनेत्री अपने जख्मों को भुलाने की कोशिश में आगे कदम बढ़ा रही हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नए व्लॉग की एक क्लिप पोस्ट की, जिसमें उनकी नई यात्रा को दिखाया गया था। जहां वह और उनका बेटा एक साथ जिंदगी की नई यात्रा पर निकल पड़े हैं, जहाँ वे दुनिया भर में घूमेंगे। कौर ने अपने कैप्शन में लिखा, सभी की सलाह और आशीर्वाद को अपनाने की ओर एक कदम। "इस नए रोमांच में हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमें आशीर्वाद दें क्योंकि हम इस यात्रा पर हाथ से हाथ मिलाते हैं, अतीत को पीछे छोड़ रहे हैं और याद रखने लायक कहानी गढ़ने में विश्वास कर रहे हैं।"

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि अभी कुछ दिन पहले दलजीत ने निखिल पटेल संग बनवाए टैटू को भी दुबारा से डीजाइन कराया है। अभिनेत्री अपनी सभी पुरानी यादों को भुला कर जिंदगी में नए कदम उठा रही हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article