रिश्ता टूटने का गम भुलाकर आगे बढ़ीं Dalljiet Kaur, बेटे की खुशी की खातिर चेहरे पर मुस्कान लिये कराया फोटोशूट

Dalljiet Kaur Shares Video With Son Amid Divorce Rumors With Cryptic Caption: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी दूसरी शादी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दलजीत कौर की दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर है। लेकिन इन सबका गम भुलाकर एक्ट्रेस ने अपने बेटे के साथ फोटोशूट कराया है।

Dalljiet Kaur Shares Video With Son Amid Divorce Rumors With Cryptic Caption: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। लेकिन इन दिनों दलजीत कौर की निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। दरअसल, दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) और निखिल पटेल की शादी टूटने की कगार पर है। दलजीत के मुताबिक, निखिल पटेल इस शादी को नहीं मानते हैं। निखिल की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, वह महीनों पहले ही इस शादी से आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन हाल ही में दलजीत कौर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे देख लग रहा है कि एक्ट्रेस अपना गम भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

End of Feed