टीवी मसाला

Dalljiet Kaur ने लंबा-चौड़ा पोस्ट कर निखिल पटेल को लिया आड़े हाथ, बोली 'कोई इतना झूठ कैसे बोल सकता है..."

Dalljite Kaur and Nikhil Patel: "इस प्यार को क्या नाम दूँ" एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर अपनी पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) फिर एक बार आड़े हाथ लिया है। बिग बॉस 13 फेम ने अपने पति को झूठा बताया है। आइए रिपोर्ट पर नजर डालें।

Image

Dalljite Kaur and Nikhil Patel

Dalljite Kaur and Nikhil Patel: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस 'दलजीत कौर' की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। एक्ट्रेस ने शालीन भनोट संग पहली शादी के टूटने के बाद साल 2023 में निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद दलजीत कौर और निखिल पटेल के रिश्ते में भी कड़वाहट ने जगह बना ली। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने निखिल पटेल के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में खुलासा किया था। दलजीते कौर (Dalljiet Kaur) ने अपने पति निखिल (Nikhil Patel) के खिलाफ 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाते हुए FIR भी दर्ज कराई थी। अब कुछ दिनों से चुप बैठीं दलजीत कौर ने बीते दिन एक नया पोस्ट शेयर किया। जिसमें एक्ट्रेस ने फिर एक बार निखिल पटेल की धज्जियां उड़ाई हुई हैं। चलिए रिपोर्ट पर नजर डालें।

दलजीत कौर ने निखिल पटेल को लिया आड़े हाथ?

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर निखिल पटेल (Nikhil Patel) को आड़े हाथ लिया है। एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए लिखा "मुझे ये चीज बहुत हैरान करती है कि कोई इतना झूठ कैसे बोल सकता है।" निखिल के दोस्त पर निशाना साधते हुए दलजीते ने कहा 'बिना दूसरे तरफ की कहानी सुने लोग उसके सपोर्ट कर रहे हैं। एक बार वो लोग मुझे मिल जाएं सब सच सामने आ जाएगा। मैं दावे के साथ कह सकती हूँ कि अगर उन्होंने मेरी कहानी सुनी तो उन लोगों का नजरिया की बदल जाएगा।"

Dalljite Kaur and Nikhil Pate

Dalljite Kaur and Nikhil Pate

बता दें की बिग बॉस 13 फ़ेम दलजीत कौर ने अपनी इस पोस्ट पर निखिल पटेल का नाम नहीं लिया है लेकिन पति संग चल रहे विवाद के चलते कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने निखिल और उनके दोस्तों पर तंज कसा है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article