मैं डरी हुई थी, कांप रही थी...Dalljiet Kaur ने मुंबई पुलिस का धन्यवाद देते हुए किया पोस्ट, पति निखिल पटेल की बढ़ाई मुश्किलें

Dalljiet Kaur say thanks to mumbai police: दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर अपने पति निखिल पटेल के साथ चल रहे विवाद के बीच एफआईआर दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया में उनका समर्थन करने के लिए मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया है। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

Dalljiet Kaur say thanks to mumbai police: टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के दलजीत कौर ने कथित तौर पर अपने अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। टेलीविजन अभिनेत्री ने 2 अगस्त को मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और उन्होंने निखिल पटेल पर क्रूरता और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इस बीच, निखिल को मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया था। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Dalljiet Kaur say thanks to mumbai police

Dalljiet Kaur say thanks to mumbai police

अब दलजीत कौर ने कल पति निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। हालांकि शिकायत दर्ज करने के दौरान अभिनेत्री बहुत डरी हुई थी। लेकिन अब पोस्ट साझा कर उन्होंने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया है। इस प्यार को क्या नाम दूँ की अभिनेत्री ने उल्लेख किया वह बहुत डरी हुई थी, कांप भी रही थी। लेकिन वहाँ पुलिस ने उन्हें पानी दिया उनके पिता को भी सहज महसूस कराया। दलजीत ने कहा, "जो कुछ भी हो रहा था, उससे मैं हिल गई थी। जांच अधिकारी सचिन शेलके सर ने फिर पूरी एफआईआर को बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ाया। एक महिला कांस्टेबल थी जो मेरी फाइलिंग के दौरान कमरे में मौजूद थी।"

End of Feed