टीवी मसाला

Exclusive: Dalljiet Kaur ने निखिल पटेल के खिलाफ कराई FIR दर्ज, पति को दूसरी औरत संग देख चुप नहीं बैठी एक्ट्रेस

Dalljiet kaur file FIR against NIkhil Patel: बीते दिन निखिल पटेल को पुणे में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होते देखा गया था। जिसके बाद दलजीत खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने अपने निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Dalljiet kaur file FIR against NIkhil Patel

Dalljiet kaur file FIR against NIkhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने साल 2023 में निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी। शुरुआत में इस जोड़े के बीच सब कुछ बहुत अच्छा था। लेकिन धीरे-धीरे चीजें खराब होती गई। बता दें कि कुछ समय पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर पति निखिल पटेल को लेकर बड़े खुलासे किए था। अभिनेत्री का दावा था कि उनके पति निखिल पटेल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। अब बीते दिन निखिल पटेल को पुणे में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होते देखा गया था। जिसके बाद दलजीत खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने अपने निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बता दें कि दलजीत कौर ने अपने पति के खिलाफ धारा भारतीय न्याय साहित्य की धारा 85 और 316 के तहत FIR दर्ज कराई है। धारा 85 का मतलब: जो कोई महिला का पति या उसका रिश्तेदार होते हुए, महिला के साथ क्रूरता करेगा उसे 3 साल की जेल भी होगी और जुर्माना भी देना होगा। धारा 316 का मतलब: जो कोई अपनी पत्नी के साथ छल करेगा उसे 3 साल की जेल और जुर्माण भरना पड़ेगा।

बता दें कि निखिल पटेल ने दलजीत के साथ सरे रिश्ते तोड़ लिए हैं और अभिनेत्री भी अपने बेटे के साथ भारत वापिस लौट आई है। कल दलजीत ने अपने ओटी निखिल पटेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा था कि "तुम्हें पता है मेरी जख्मों को कैसे कुरेदना है। खैर अब देखना है कि निखिल FIR का क्या जवाब देते है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article