Dalljiet Kaur say thanks to mumbai police: टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के दलजीत कौर ने कथित तौर पर अपने अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। टेलीविजन अभिनेत्री ने 2 अगस्त को मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और उन्होंने निखिल पटेल पर क्रूरता और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। इस बीच, निखिल को मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया था। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अब दलजीत कौर ने कल पति निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। हालांकि शिकायत दर्ज करने के दौरान अभिनेत्री बहुत डरी हुई थी। लेकिन अब पोस्ट साझा कर उन्होंने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया है। इस प्यार को क्या नाम दूँ की अभिनेत्री ने उल्लेख किया वह बहुत डरी हुई थी, कांप भी रही थी। लेकिन वहाँ पुलिस ने उन्हें पानी दिया उनके पिता को भी सहज महसूस कराया। दलजीत ने कहा, "जो कुछ भी हो रहा था, उससे मैं हिल गई थी। जांच अधिकारी सचिन शेलके सर ने फिर पूरी एफआईआर को बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ाया। एक महिला कांस्टेबल थी जो मेरी फाइलिंग के दौरान कमरे में मौजूद थी।"
दलजीत कौर ने यह भी कहा, "मुझे अब विश्वास हो गया है कि जब आप कानून के सही पक्ष में होंगे और सच्चाई के पक्ष में होंगे, तो भारतीय पुलिस आपको और मजबूत बनाएगी। अब मुझे पता है कि हमारे देश में महिलाएं सुरक्षित हैं।"
