टीवी मसाला

Dalljiet Kaur ने पत्थर से दिया Nikhil Patel की ईंट का जवाब, केन्या पहुंच की पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

Dalljiet Kaur Takes Legal Action Against Nikhil Patel: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी शादी के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी शादी टूटने की कगार पर है। जहां पहले खबर आई थी कि निखिल पटेल ने दलजीत कौर को नोटिस भेजा है तो वहीं अब एक्ट्रेस ने केन्या पहुंच उनपर सबसे बड़ा वार किया।

Image

दलजीत कौर ने निखिल पटेल के खिलाफ की कानूनी कार्रवाई

Dalljiet Kaur Takes Legal Action Against Nikhil Patel: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लाखों-करोड़ों दिलों में जगह बनाई है। लेकिन इन दिनों दलजीत कौर अपनी शादीशुदा जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी टूटने की कगार पर है। एक्ट्रेस कुछ ही दिनों पहले केन्या भी गई थीं, जिसे लेकर लोगों को काफी हैरानी हुई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने केन्या पहुंचकर निखिल पटेल (Nikhil Patel)के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। उन्होंने निखिल पटेल की ईंट का जवाब पत्थर से दिया है।

दरअसल, निखिल पटेल (Nikhil Patel) ने दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब एक्ट्रेस उनके या उनके परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ लिखती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही निखिल पटेल ने दलजीत कौर से केन्या से अपना सामान ले जाने के लिए कहा था, वरना उसे दान कर दिया जाता। लेकिन अब दलजीत कौर ने केन्या पहुंचकर उनके इस नोटिस का करारा जवाब दिया है।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) केन्या पहुंच नैरोबी सिटी के मिलीमानी कोर्ट से स्टे ऑर्डर प्राप्त करने में कामयाब हुईं। हिंदुस्तान टाइम्स को मिले लीगल डॉक्युमेंट की कॉपी के मुताबिक, केन्या कोर्ट का कहना है कि निखिल पटेल (Nikhil Patel)अपने घर से दलजीत कौर और उनके बेटे जेडन को नहीं निकाल सकते हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने ये नोटिस 11 जून को जारी किया था। इस नोटिस में कहा गया है, "अगली सुनवाई और आखिरी फैसला आने तक निखिल पटेल, उनके एजेंट, कर्मचारी या नौकर याचिकाकर्ता यानी दलजीत कौर और उनके बेटे जेडन को घर से बेदखल करने/बाहर फेंकने या याचिकाकर्ता के सामानों के साथ कोई छेड़छाड़ करने से रोका जाता है।" बता दें कि निखिल पटेल और दलजीत कौर के मामले की अगली सुनवाई 28 जून को होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article