टूटे दिल को इस तरह संभाल रही हैं Dalljiet Kaur, दूसरे पति निखिल पटेल के धोखे के बाद हो गया था जीना मुश्किल

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel Divorce: इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री दलजीत कौर ने निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी। लेकिन पति के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के चलते अभिनेत्री अब नके साथ नहीं रहती हैं। इस बीच अपने दुख को कम करने के लिए अभिनेत्री ने प्रकृति का सहारा लिया है। आइए देखते हैं।

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel Divorce: टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर इस समय जिंदगी से सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बता दें कि साल 2023 में उन्होंने निखिल पटेल संग दूसरी शादी रचाई थी। लेकिन इस रिश्ते में भी कुछ ही दिनों में खटास आने लगी और अभिनेत्री अपने बेटे को केन्या से लेकर भारत वापस आ गईं। कुछ दिनों पहले दलजीत (Dalljiet Kaur) ने अपने पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोपी लगाते हुए FIR भी दर्ज कराई थी, जिसका जवाब अभी तक निखिल पटेल ने नहीं दिया है। दूसरी शादी के भी ना चल पाने के बाद अभिनेत्री पूरी तरह से टूट गईं हैं। ऐसे में वह अपने दिल को संभालने के अलग-अलग रास्ते ढूंढ रही हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel Divorce

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह वादियों के बीच खड़ी हैं और सुहाने मौसम का लुफ़त उठा रही हैं। अभिनेत्री ने काले और सफेद स्ट्रिप वाली साड़ी पहनी हुई है, जिसे उन्होंने पिंक ब्लाउस के साथ मैच किया है। दलजीत ने वीडियो पोस्ट कर उसके कैप्शन में लिखा "नेचर हीलस।" साथ ही उन्होंने अपने फैंस से उस जगह का गेस करने के लिए कहा है।

End of Feed