टीवी मसाला

टूटे दिल को इस तरह संभाल रही हैं Dalljiet Kaur, दूसरे पति निखिल पटेल के धोखे के बाद हो गया था जीना मुश्किल

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel Divorce: इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री दलजीत कौर ने निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी। लेकिन पति के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के चलते अभिनेत्री अब नके साथ नहीं रहती हैं। इस बीच अपने दुख को कम करने के लिए अभिनेत्री ने प्रकृति का सहारा लिया है। आइए देखते हैं।

Image

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel Divorce

Dalljiet Kaur and Nikhil Patel Divorce: टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर इस समय जिंदगी से सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। बता दें कि साल 2023 में उन्होंने निखिल पटेल संग दूसरी शादी रचाई थी। लेकिन इस रिश्ते में भी कुछ ही दिनों में खटास आने लगी और अभिनेत्री अपने बेटे को केन्या से लेकर भारत वापस आ गईं। कुछ दिनों पहले दलजीत (Dalljiet Kaur) ने अपने पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोपी लगाते हुए FIR भी दर्ज कराई थी, जिसका जवाब अभी तक निखिल पटेल ने नहीं दिया है। दूसरी शादी के भी ना चल पाने के बाद अभिनेत्री पूरी तरह से टूट गईं हैं। ऐसे में वह अपने दिल को संभालने के अलग-अलग रास्ते ढूंढ रही हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह वादियों के बीच खड़ी हैं और सुहाने मौसम का लुफ़त उठा रही हैं। अभिनेत्री ने काले और सफेद स्ट्रिप वाली साड़ी पहनी हुई है, जिसे उन्होंने पिंक ब्लाउस के साथ मैच किया है। दलजीत ने वीडियो पोस्ट कर उसके कैप्शन में लिखा "नेचर हीलस।" साथ ही उन्होंने अपने फैंस से उस जगह का गेस करने के लिए कहा है।

स बीच बता दें कि केन्या से भारत वापिस लौटने के बाद दलजीत कौर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जहां उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जिक्र किया था और अपने दूसरे पति निखिल पटेल की तस्वीर लगाई हुई थी। इसके बाद से ही निखिल पटेल संग उनके बिगड़ रहे रिश्ते का सच फैंस के सामने या गया था। हालांकि अभी तक इस जोड़े का डिवोर्स नहीं हुआ है लेकिन जुबानी जंग सोशल मीडिया के माध्यम से चलती रहती है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article