Nikhil Patel को पुलिस के हत्थे चढ़ाने के लिए बेताब हैं Dalljiet Kaur, धमकी देते हुए बोलीं- भारत आओ और FIR का जवाब दो

Dalljiet Kaur Lashes on Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और एक्स पति निखिल कौर के बीच लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब दलजीत ने निखिल पर की गई एफआईआर का जवाब मांगा है और कटाक्ष करते हुए खरी खोटी सुनाई है, यहाँ पढिए पूरा मामला।

Dalljiet Kaur Lashes on Nikhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर इन डीनो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। साल भर के अंदर ही एक्ट्रेस की दूसरी शादी भी टूट गई अब ऐसे निखिल पटेल संग उनकी लड़ाई सरेआम चल रही है। दोनों ही एक दूसरे पर हर रोज नए इल्जाम लेकर बरस रहे हैं जिससे देख और सुन सभी चौंका गए हैं। इसी बेच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए निखिल पर की गई एफआईआर का जवाब मांगा है। साथ ही उनको भारत वापिस लौटने का भी आदेश दिया है आखिर क्या है अब ये पूरा नया मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Dalljiet Kaur Lashes on Nikhil Patel

दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने एक्स पति निखिल को लताड़ते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की है जिसमें वह काफी कुछ कह रही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि निखिल कृप्या कर आप पर हुई एफआईआर का जवाब दें। आप ने सरेआम जमाने के आगे यह माना है की आपको शिकायत का नोटिस मिला है। अब समय आ गया है की आप उस शिकायत का जवाब दे और पुलिस से संपर्क करें और वह कब से आपको मेल और व्हाट्सएप पर संपर्क कर रहे हैं। जब से आपको अग्रिपाड़ा पुलिस स्टेशन ने शिकायत के बारे में बताया आप कानून को चकमा दे रहे हैं।

End of Feed