Dalljiet Kaur के पति Nikhil Patel झोंक रहे हैं लोगों की आँखों में धूल, क्या मीडिया के डर से गर्लफ्रेंड संग भाग गए पुणे?

Dalljiet Kaur Ex Husband Nikhil Patel Ran Away Pune With GF: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के पति निखिल पटेल को कल मुंबई में स्पॉट किया गया था। ऐसे में अब उनको लेकर एक खबर आ रही है जो काफी ज्यादा शाकींग हैं अब एक्ट्रेस के पति लोगों की आँखों में धूल झोंक रहे हैं।

Dalljiet Kaur Ex Husband Nikhil Patel Ran Away Pune With GF: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर के पति निखिल पटेल आज सुबह से सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइम्स नाउ ने निखिल को मुंबई में गर्लफ्रेंड सफ़ीना नाजा संग देखा था, ऐसे में तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया। तस्वीरों में वह एक दूजे संग काफी ज्यादा कोजि होते हुए देखा गया। मुंबई एयरपोर्ट के बाद वह दोनों ही मीडिया से बचते हुए मुंबई के होटल में पहुँच गए। अब खबर आ रही है की दोनों ही अब मीडिया के डर के कारण मुंबई छोड़ किसी और जगह भाग गए हैं। आखिर क्या है यह पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Dalljiet Kaur Ex Husband Nikhil Patel Ran Away Pune With GF

हमारा मानना है की दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) के पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) टाइम्स नाउ की आँखों में धूल झोंके की कोशिश कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पुणे के जिम से एक फोटो पोस्ट की थी। दरअसल कल वह मुंबई एयरपोर्ट से ताज लेंड होटल चले गए थे अपनी गर्लफ्रेंड सफ़ीना संग, उसी दौरान हमने दोनों को साथ में स्पॉट किया था। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं की क्या ताज लैंड्स होटल से वह कहीं और चले गए हैं और अगर हाँ तो क्यूँ?

End of Feed