टीवी मसाला

Dalljiet Kaur के पति Nikhil Patel झोंक रहे हैं लोगों की आँखों में धूल, क्या मीडिया के डर से गर्लफ्रेंड संग भाग गए पुणे?

Dalljiet Kaur Ex Husband Nikhil Patel Ran Away Pune With GF: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के पति निखिल पटेल को कल मुंबई में स्पॉट किया गया था। ऐसे में अब उनको लेकर एक खबर आ रही है जो काफी ज्यादा शाकींग हैं अब एक्ट्रेस के पति लोगों की आँखों में धूल झोंक रहे हैं।

Image

Dalljiet Kaur Ex Husband Nikhil Patel Ran Away Pune With GF

Dalljiet Kaur Ex Husband Nikhil Patel Ran Away Pune With GF: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस दलजीत कौर के पति निखिल पटेल आज सुबह से सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइम्स नाउ ने निखिल को मुंबई में गर्लफ्रेंड सफ़ीना नाजा संग देखा था, ऐसे में तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया। तस्वीरों में वह एक दूजे संग काफी ज्यादा कोजि होते हुए देखा गया। मुंबई एयरपोर्ट के बाद वह दोनों ही मीडिया से बचते हुए मुंबई के होटल में पहुँच गए। अब खबर आ रही है की दोनों ही अब मीडिया के डर के कारण मुंबई छोड़ किसी और जगह भाग गए हैं। आखिर क्या है यह पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

हमारा मानना है की दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) के पति निखिल पटेल (Nikhil Patel) टाइम्स नाउ की आँखों में धूल झोंके की कोशिश कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पुणे के जिम से एक फोटो पोस्ट की थी। दरअसल कल वह मुंबई एयरपोर्ट से ताज लेंड होटल चले गए थे अपनी गर्लफ्रेंड सफ़ीना संग, उसी दौरान हमने दोनों को साथ में स्पॉट किया था। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं की क्या ताज लैंड्स होटल से वह कहीं और चले गए हैं और अगर हाँ तो क्यूँ?

सिर्फ इसलिए क्यूँकी हमने उनको कल स्पॉट किया गर्लफ्रेंड संग? या फिर उन्हे वाकई में पुणे ही जाना था या अभी क्या मुंबई में ही छुपे बैठे हैं। खैर वह पुणे में हो या मुंबई में कल उन्हे ताज लैंड्स होटल में हमने देखा। बात दें दलजीत कौर ने भी अपने पति के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर किया था और बताया की कैसे जेडन आज भी निखिल को पापा कहता है। दलजीत का मानना है की वह फिर एक बार सुर्खियों में बनने के लिए उनपर पीआर स्टंट कर सकते हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article