अभिनेत्री दलजीत कौर (Dalljiet Kaur) ने आज एक वीडियो पोस्ट करते हुए निखिल पटेल संग बनाए 'टेक 2' टैटू को बदल दिया। अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा "मैंने दूसरा मौका खुद को दिया, किसी को अपना पति कहने का। मेरे बेटे को यह महसूस कराने के लिए कि पिता होने का एहसास कैसा होता है। अब मुझे पता है कि विश्वास और वफादारी, प्यार और सम्मान, जैसी कोई चीज नहीं है। यह सब शुरू से ही धोखा था।" अभिनेत्री ने टैटू को दुबारा बनवाते हुए यह भी लिखा कि "अब दर्द नहीं।।"
बता दें कि कुछ समय पहले दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर पति निखिल पटेल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बताया था। हालांकि अब दलजीत सभी दुखों को साइड करते हुए अपने बेटे के संग घूम रही हैं और जिंदगी में कुछ नयापन और आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।
