Exclusive: Dalljiet Kaur ने निखिल पटेल के खिलाफ कराई FIR दर्ज, पति को दूसरी औरत संग देख चुप नहीं बैठी एक्ट्रेस

Dalljiet kaur file FIR against NIkhil Patel: बीते दिन निखिल पटेल को पुणे में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होते देखा गया था। जिसके बाद दलजीत खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने अपने निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Dalljiet kaur file FIR against NIkhil Patel: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने साल 2023 में निखिल पटेल संग दूसरी शादी की थी। शुरुआत में इस जोड़े के बीच सब कुछ बहुत अच्छा था। लेकिन धीरे-धीरे चीजें खराब होती गई। बता दें कि कुछ समय पहले अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर पति निखिल पटेल को लेकर बड़े खुलासे किए था। अभिनेत्री का दावा था कि उनके पति निखिल पटेल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। अब बीते दिन निखिल पटेल को पुणे में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होते देखा गया था। जिसके बाद दलजीत खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने अपने निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Dalljiet kaur file FIR against NIkhil Patel

बता दें कि दलजीत कौर ने अपने पति के खिलाफ धारा भारतीय न्याय साहित्य की धारा 85 और 316 के तहत FIR दर्ज कराई है। धारा 85 का मतलब: जो कोई महिला का पति या उसका रिश्तेदार होते हुए, महिला के साथ क्रूरता करेगा उसे 3 साल की जेल भी होगी और जुर्माना भी देना होगा। धारा 316 का मतलब: जो कोई अपनी पत्नी के साथ छल करेगा उसे 3 साल की जेल और जुर्माण भरना पड़ेगा।

End of Feed