टीवी मसाला

दलजीत कौर ने निखिल पटेल संग शेयर की हनीमून की First Pic, ट्विनिंग आउटफिट में दिखा कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 19, 2023, 12:28 PM IST

दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) और निखिल पटेल (Nikhil Patel) शादी के बाद अपने हनीमून पर निकल गए हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर हनीमून की खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं। फोटो में कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Image

dalljeit and nikhil (credit pic: instagram)

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) और निखिल पटेल (Nikhil Patel) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को शादी की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की दूसरी शादी से उनका परिवार बेहद खुश है। दलजीत ने अपनी शादी में व्हाइट कलर का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने सफेद लहंगे के साथ लाल दुपट्टा पेयरअप किया था। दलजीत ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा था। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही थीं। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। शादी के बाद कपल अपने हनीमून पर निकल गया है।

दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर निखिल के साथ हनीमून की फोटो शेयर की है। फोटो में कपल ट्विनिंग आउटफिट में नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने इसी के साथ वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में निखिल दलजीत को ट्रोली से खींचते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने हनीमून का हिंट देते हुए बताया कि ये काफी मजेदार होने वाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ये हम अपने हनीमून पर चले। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दलजीत की शादी में करिश्मा तन्ना से लेकर रिद्धि डोगरा तक आए थे।

दलजीत ने निखिल संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो

निखिल और दलजीत की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में दुबई में हुई थी। दोनों के कुछ समय तक एक- दूसरे को डेट किया। एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी से बेहद खुश हैं। शादी के बाद दलजीत अपने पति और बेटे जेडन के साथ केन्या चली जाएगी। निखिल से पहले दलजीत ने एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। दोनों का रिश्ता कुछ समय बाद टूट गया था। निखिल की भी पहली शादी से दो बेटियां है। दलजीत ने अपनी मेहंदी में निखिल की दोनों बेटियों का डिजाइन बनवाया था। एक्ट्रेस का ये जेश्चर उनके फैंस को काफी पसंद आया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article