6 साल बाद धमाकेदार अंदाज में टीवी पर लौटा CID 2, जुर्म-अपराध कि बत्ती गुल करने को तैयार एसीपी प्रद्युम्न की टीम

CID 2 Return on TV After 6 Years: टीवी दुनिया का सबसे फेमस शो रह चुका सीआईडी अपने सीजन 2 के साथ वापिस लौट रहा है। शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए वीडियो शेयर किया है जो देखने में काफी धांसू लग रहा है।

CID 2 Return on TV After 6 Years: सोनी टीवी के सबसे मशहूर शो रह चुका सीआईडी को कोई कैसे भुला सकता है। इस शो ने बड़ों से लेकर बच्चों के दिल में जगह बनाई थी। हर कोई इस शो का एक भी एपिसोड मिस नहीं करता था हालांकि साल 2018 में 20 साल बाद टीवी पर राज करने के बाद शो ने दर्शकों से विदाई ली थी। तभी से लोग चैनल और मेकर्स से इसे वापिस लाने कि मांग कर रहे थे लेकिन अब लगता है यह इंताजर खत्म हो गया है। शो के मेकर्स ने सीआईडी 2 की घोषणा कर प्रोमो शेयर किया है।

CID 2 Return on TV After 6 Years

सोनी टीवी चैनल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर सीआईडी 2 (CID 2) की घोषणा कर दी है। शो के प्रोमो की छोटी से झलक देखने को मिली की एसीपी प्रद्युम्न, दया और अभिजीत वापिस एक नए केस के साथ लौटे हैं। कल 26 अक्टूबर को शो का प्रोमो रिलीज किया जाएगा और साथ ही टेलिकास्ट डेट भी रिलीज होगी। मेकर्स के इस सप्राइज़ से दर्शक काफी ज्यादा खुश है और अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर बयां कर रहे हैं। इस बार भी एसीपी प्रद्युम्न की टीम गुनाह और अपराध को कैसे खत्म करेगी।

End of Feed