टीवी मसाला

Chum Darang ने बताया करण वीर मेहरा संग रिश्ते का सच, शादी की बात पर बोलीं- करनी तो है लेकिन...

Chum Darang On Relation With Karan Veer Mehra And Marriage: बॉलीवुड से लेकर 'बिग बॉस 18' तक में अपने नाम का परचम लहराने वाली चुम दरांग इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने अपने और करण वीर मेहरा के रिश्ते के बारे में बात की।

Image

चुम दरांग ने करण वीर मेहरा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Chum Darang On Relation With Karan Veer Mehra And Marriage: बॉलीवुड से लेकर 'बिग बॉस 18' तक में झंडे गाड़ने वाली एक्ट्रेस चुम दरांग इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। 'बिग बॉस 18' में चुम दरांग भले ही चौथे नंबर पर आकर बाहर हो गई थीं, लेकिन उनकी गेम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बिग बॉस 18 के बाद से चुम दरांग अपने और करण वीर मेहरा के रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने वैलेंटाइन डे भी साथ मनाया था, जिसकी तस्वीरें वायरल होते ही लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं कि दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। वहीं चंद दिनों पहले चुम दरांग (Chum Darang), भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट का हिस्सा बनीं, जहां उनसे करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) संग रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। इतना ही नहीं, चुम दरांग ने पॉडकास्ट में अपना मैरिज प्लान भी साझा किया।

चुम दरांग (Chum Darang) ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) संग बॉन्ड के बारे में बात करते हुए उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया। एक्ट्रेस ने करण और शादी के सिलसिले में कहा, "करण वीर मेहरा और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। अभी नहीं लेकिन हां मैं शादी करना चाहती हूं और मां भी बनना चाहती हूं। तो मैं शादी तो करना चाहती हूं, लेकिन सही वक्त पर। मैं नहीं चाहती कि मुझमें और मेरे बच्चे में बहुत ज्यादा उम्र का अंतर हो।"

बता दें कि चुम दरांग (Chum Darang) और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर आधिकारिक रूप से मुहर नहीं लगाई है, लेकिन उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज ऐसी होती हैं जो इस बात की ओर इशारा करती हैं कि वे अपने रिश्ते में आगे बढ़ रहे हैं। 'बिग बॉस 18' में भी दोनों का साथ दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article