Chhoriyan Chali Gaon की विनर बनी अनीता हसनंदानी, कृष्णा श्रॉफ और सुरभि मेहरा को चटाई हार की धूल

Anita Hassanandani Winner: जी टीवी का शो 'छोरियां चली गांव' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुमर्स हैं कि शो अपने पहले सीजन का विजेता मिल गया है। इस शो के विनर का टाइटल अनीता हसनंदानी अपने घर लेकर गई हैं। पढ़िए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Anita Hassanandani Winner: टीवी दुनिया का रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' छोटे परदे पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर सका। इस शो में टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी हसीनाएं एक गाँव में जाकर जिंदगी बिताती हैं। हसीनाओं को टास्क के तहत खेती-किसानी से लेकर वे सभी काम करने को दिए गए, जो आमतौर पर गांववासी करते हैं। इस शो को रणविजय सिंघा होस्ट कर रहे हैं। अब इस शो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जी हाँ 'छोरियां चली गांव' के विनर का नाम इंटरनेट पर लीक हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट में जानिए नाम।

Anita Hassanandani Winner of Chhoriyan Chali Gaon

Image Source: Instagram

जी टीवी का शो 'छोरियां चली गांव' (Chhoriyan Chali Gaon) अपने फिनाले के करीब आ चुका है। रुमर्स हैं कि इस शो को किसी और ने नहीं बल्कि अनीता हसनंदानी ने जीता। अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने कृष्णा श्रॉफ और सुरभि मेहरा को हराकर बाजी मार ली। हालांकि अभी तक शो के मेकर्स की तरफ से फिनाले एपिसोड रिलीज होना बाकी है। शो में शुरुआत से ही अनीता हसनंदानी ने गेम में अपनी पकड़ बनाई और उन्हे फैंस से भी काफी सपोर्ट मिला। जब से ये खबर सामने आई है अनीता हसनंदानी के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुँच गई।

End of Feed