एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। छवि अपने बेबाक अंदाज की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। लेकिन वो हमेशा ट्रोलर्स को करारा जवाब देती हैं। छवि ने हाल ही में बेटे को लिप किस करते हुए फोटो शेयर की थी जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देत हुए अपने बच्चों के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। छवि का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुआ है। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
छवि ने अपने पोस्ट में यूजर्स के कुछ कमेंट लगाए हैं और इसके बाद अपने दोनों बच्चों को किस करते हुए कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। एक यूजर ने छवि की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, डिसलाइक, हमें अपने बच्चों को इस तरह से प्यार नहीं करना चाहिए। मैं इसे चाइल्ड अब्यूज मानूंगा। एक्ट्रेस ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि मुझ इस बात पर हैरानी होती है कि लोगों को इस बात पर भी आपत्ति हो सकती हैं कि एक मां अपने बच्चों को कैसे प्यार करें।
छवि ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
इस ट्रोल के खिलाफ जिन लोगों ने भी मेरे सपोर्ट में कमेंट किया है वो मानवता, प्यार और प्यार के समर्थन में हैं। मैं अपने बच्चों की कुछ और तस्वीरें भी शेयर कर रही हूं क्योंकि मुझे नहीं पता कि प्यार की सीमा कैसे निर्धारित करूं। मैं अपने बच्चों को प्यार के बारे में बेहिचक होना सिखना चाहती हूं। मैं उन्हें बस एक चीज में शर्म करना सीखना चाहती हूं कि दूसरे लोगों को चोट पहुंचाना। मुझे कमेंट्स में जानकर अच्छा लगेगा कि एक पैरेंट होने के नाते आपके प्यार का भाषा क्या है। छवि के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोग मानसिक रूप से बीमार है। आपको इस तरह के लोगों को इग्नोर करना चाहिए।
