टीवी मसाला

Ex हसबैंड संग पैचअप की खबरों पर Charu Asopa ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कहा "मैं लालची नहीं हूँ...."

Charu Asopa slams Trolls: चारु असोपा को हाल ही में अपने एक्स पति राजीव सेन के साथ दुबई वैकैशन पर इन्जॉय करते देखा गया। बता दें कि अभिनेत्री ने साल 2023 में तलाक हो गया था। अब इसी को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों पर चारु ने निशाना साधा है। आइए देखते हैं।

Image

Charu Asopa slams Trolls

Charu Asopa slams Trolls: चारू असोपा टीवी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हैं। बात दें कि अभिनेत्री ने साल 2019 में सजीव सेन के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि रिश्ता ठीक नहीं चलने के कारण दोनों का साल 2023 में तलाक हो गया था। इन दोनों की एक खूबसूरत बेटी भी है, जियाना। जिसकी कस्टडी चारु के पास है। अब तलाक के बाद यह जोड़ा कुछ दिनों से साथ नजर आ रहा है और काफी खुश भी है। इन्हें हाल ही में दुबई वैकैशन पर इन्जॉय करते देखा गया था, जिसका ब्लॉग अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया था। अब जहां कुछ लोग इस परिवार को फिर से एक साथ खुश हो रहे हैं वहीं कुछ लोग अभिनेत्री को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ट्रोल होने पर चारु ने अब ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। चारू ने कहा, मैं अभी पोस्ट पर कमेंट पढ़ रही थी, आप लोग क्या-क्या बोलते हो। तलाक के बाद इन लोगों ने मज़ाक बना रखा है। तो आप लोग क्या चाहते हैं, मेरे तलाक के बाद, मैं ज़ियाना को उसके परिवार से नहीं मिलने दूँ। तो लोग कह रहे हैं कि मैं ज़ियाना को परिवार से दूर रख रही हूँ, हम उसे परिवार के साथ रहने के लिए मिल रहे हैं, है न? कुछ लोग कह रहे हैं कि मैं लालची हूँ, मैं ऐशो-आराम के पीछे भाग रही हूँ। अगर मैं इसके पीछे भागती तो मैं मुंबई क्यों लौटती।"

उन्होंने आगे कहा, "अपनी कमेन्ट को पढ़ो, आप कुछ भी लिख सकते हैं लेकिन आप जो लिख रहे हैं उसे पढ़ें। आप लोग मेरे बारे में सब कुछ जानते हैं, जिसमें मेरी विचार प्रक्रिया और मेरे द्वारा की जाने वाली चीजों के पीछे के कारण भी शामिल हैं। टिप्पणी करते रहें, मैं वही करूंगी जो मेरी बेटी के लिए सही है। और मैं आप लोगों से प्यार करती रहूँगी।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article