Charu Asopa & Rajeev Sen Date Night: एक्स पति-पत्नी राजीव सेन और चारु असोपा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। तलाक के बाद दोनों ने एक दूजे की इज्जत पर कीचड़ उछाला। लेकिन बेटी जियाना के खातिर दोनों साथ भी आए। अभी हाल ही में कपल जियाना के साथ वक्त बिताने के लिए बैंकॉक ट्रिप पर गए हैं। तीनों ही परफेक्ट फैमली की तरह क्वालिटी टाइम स्पेन्ड कर रहे हैं। अब अपने इंस्टाग्राम पर राजीव ने एक्स वाइफ संग डेट नाइट की तस्वीरें शेयर कर दी जिसे देख हर कोई दंग रह गया। जी हाँ, तलाक के बाद एक्स कपल डेट पर जाएं सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा।
राजीव सेन (Rajeev Sen) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक्स वाइफ चारु असोपा (Charu Asopa) संग बैंकॉक में हुई डेट नाइट की तस्वीरें पोस्ट की। फोटोज में राजीव और चारु ने एक कपल की तरह पोज दिए। एक तस्वीर में दोनों एक दूजे की आंखों में आंखें डालकर देख रहे हैं। राजीव और चारु ने एक दूजे को कसकर पकड़ा भी हुआ है। दोनों के बीच तलाक के बाद इस बान्डिंग को देख लोग सवाल उठा रहे हैं। हर कोई कपल से एक ही सवाल पूछ रहा है कि आखिरकार तलाक के बाद राजीव और चारु के बीच ये रिश्ता क्या कहलाता है?
पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए एक यूजर लिखता है, 'ये चल क्या रहा है?' वहीं दूसरा यूजर भी तंज कसते लिखते हुए लिखा 'सिचुएशन शिप का ब्रांड एंबेसडर इन्ही दोनों को बनाना देना चाहिए।' राजीव और चारु अपने रिश्ते को लेकर लोगों को कन्फ्यूज कर देते हैं। बता दें साल 2023 में चारु और राजीव ने एक दूजे से तलाक लिया था। इस कपल की शादी महज 4 साल चली थी।
