Charu Asopa और Rajeev Sen बेटी की खातिर फिर आए एक-दूजे के साथ, तलाक का दर्द भूल बिताया क्वालिटी टाइम

Charu Asopa Rajeev Sen Gets Together For Daughter Ziyana: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन का तलाक हो चुका है। लेकिन बेटी की खातिर दोनों आज भी तलाक का दर्द भूल साथ आ जाते हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताया और इसकी फोटोज भी शेयर कीं।

Charu Asopa Rajeev Sen Gets Together For Daughter Ziyana: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन ने अपने रिश्ते के कारण खूब सुर्खियां बटोरी हैं। राजीव सेन और चारू असोपा साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन साल 2023 में चारू असोपा और राजीव सेन (Rajeev Sen) अलग हो गए। हालांकि बेटी जियाना के लिए दोनों कई बार साथ आ चुके हैं। ऐसा ही हाल एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। दरअसल, चारू असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन बेटी की खातिर फिर से एक साथ आए। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें तीनों साथ में खूब हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आए।

चारू असोपा और राजीव सेन बेटी की खातिर फिर आए साथ

End of Feed