टीवी मसाला

Bigg Boss 18: 'करण वीर मेहरा की परछाईं' बताकर विवियन डीसेना ने भरे चुम के कान, अविनाश ने भी डाला आग में घी

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Try To Instigate Chum Darang Again Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ग्रुप बन चुके हैं। लेकिन अब कंटेस्टेंट्स एक-दूजे की दोस्ती तोड़कर गेम खेलने की फिराक में हैं। बीते दिन शो में विवियन डीसेना ने चुम दरांग के कान भरने की कोशिस की।

Image

'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना ने भरे चुम दरांग के कान

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Try To Instigate Chum Darang Again Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' दिन पर दिन रोचक होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच का समीकरण भी देखने लायक है। अब कंटेस्टेंट्स ने दूसरों की दोस्ती पर प्रहार कर अपनी गेम दुरुस्त करने का पैंतरा अपनाना शुरू कर दिया है। जहां पहले करण वीर मेहरा को अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के कान भरते देखा गया। वहीं बाद में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने चुम दरांग और करण वीर मेहरा के बीच आग लगाने की कोशिश की। यहां तक कि विवियन डीसेना ने चुम दरांग को करण वीर मेहरा की परछाईं भी कह दिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना चुम दरांग संग गेम की रणनीतियों के बारे में बात करते हैं। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने चुम दरांग से कहा, "तुम घर की सबसे मजबूत प्लेयर में से एक हो, क्योंकि तुम्हारा लेवल आगे बढ़ने वाला है। लेकिन मैं तुम्हें अकेला गेम में देख नहीं पा रहा। तुम करण की परछाईं बनकर रह गई हो।" विवियन डीसेना की बातें सुनकर चुम दरांग, करण वीर मेहरा संग अपनी दोस्ती के बारे में राय पेश करती हैं और कहती हैं कि जब भी जरूरत पड़ेगी, करण मेरे साथ होंगे। वहीं इन बातों में अविनाश मिश्रा ने आग में घी डालने की कोशिश की।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने चुम दरांग और विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के बीच हो रही बातों में अपनी बात भी रखी। उन्होंने कहा, "घोड़े के ऊपर बैठकर हम दोनों का बहुत बात हुआ। काश हम आपको सब बता पाते।" लेकिन चुम दरांग ने उनकी बातों पर जरा भी रिएक्शन नहीं दिया। विवियन डीसेना संग बातचीत के बाद चुम दरांग ने शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा संग भी चर्चा की। लेकिन इन बातों के बाद करण वीर मेहरा ने कहा कि चुम अब मेरी दोस्ती पर शक करने लगी है। बता दें कि 'बिग बॉस 18' में चुम दरांग और करण वीर मेहरा की दोस्ती पसंद की जा रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article