Charu Asopa left TV Industry: ये रिश्ता क्या कहलाता है फ़ेम चारु असोपा (Charu Asopa) अक्सर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अभिनेत्री ने 2019 में राजीव सेन संग शादी की थी लेकिन रिश्ते में खटास आने की वजह से साल 2023 में इस जोड़े का तलाक हो गया था। बता दें कि चारु असोपा ने राजवी सेन (Rajeev Sen) पर घरेलू हिंसा और मारपीट का इल्जाम लगाया था। इस जोड़े कि एक छोटी सी बेटी है जिसकी परवरिश पर चारु असोपा पूरा ध्यान दे रही हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि चारु असोपा ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ दी है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Charu Asopa left TV Industry
ईटाइम्स से बातचित के दौरान चारु असोपा (Charu Asopa) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को भी मुंह तोड़ जवाब दिया है। अभिनेत्री ने कहा "लोग बोलते हैं कि मैं इतना ट्रैवल करती रहती हूँ। लेकिन अगर में इवेंट्स के लिए ट्रैवल नहीं करूंगी तो मेरा घर कौन चलाएगा। मेरे बच्चे की देखभाल कौन करेगा। प्लीज लॉजिकाली सोचिए और अपने दिमाग का इस्तेमाल कीजिए।
चारु असोपा जो इस समय अपनी 3 साल की बच्चे कि परवरिश में व्यस्त हैं ने यह भी बताया की उन्होंने काम छोड़ कर घर पर बैठने का विकल्प क्यों चूना। अभिनेत्री ने कहा "मैंने टीवी शो करती हूँ जिसके लिए आपको दिन के 16-17 घंटे बाहर देने पड़ते हैं। वहाँ कोई टाइम लिमिट नहीं है। ऐसे में बच्चे को देखना और पालना मुश्किल हो जाता है। मैंने जियाना को अकेले कहीं नहीं छोड़ सकती।
