राजीव सेन ने उड़ाया चारु असोपा की गरीबी का मजाक, एक्ट्रेस ने दे डाला एक्स पति को मुंहतोड़ जवाब

Charu Asopa Reply To Rajeev Sen: हाल ही में चारु असोपा ने खुलासा किया कि वो मुंबई छोड़कर अपनी बेटी जियाना संग बिकानेर शिफ्ट हो गई है जिसकी वजह से महंगे खर्चे। ऐसे में एक्ट्रेस के एक्स पति राजीव सेन ने उनकी आर्थिक तंगी पर मजाक उड़ाया। अब चारु का इस पर क्या कहना है जानिए सी रिपोर्ट में।

Charu Asopa Reply To Rajeev Sen: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में खुलासा हुआ कि चारु अपनी बेटी जियाना संग मुंबई छोड़ चुकी हैं। अब एक्ट्रेस अपने होमटाउन बिकानेर में परिवार संग रह रही हैं। चारु ने सिर्फ मुंबई मे बल्कि एक्टिंग करियर को भी अलविदा कह दिया जिसके बाद वो अनलाइन सूट बेचती हुई नजर आईं। चारु ने ये फैसला आर्थिक तंगी के चलते लिया जिसका बाद में मजाक एक्ट्रेस के एक्स पति राजीव सेन ने उड़ाया। अब अपनी पति को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Charu Asopa Reply To Rajeev Sen

दरअसल एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए राजीव सेन (Rajeev Sen) कहा 'वो अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ क्रूज का खर्च उठा सकती थीं। जो काफी महंगी थी और उन्होंने सभी के टिकट का पैसा भी दिया। इसमें फाइनेंशियल स्ट्रगल कहां से आ गया?" अब पूर्व टीवी एक्ट्रेस ने पति को जवाब देते हुए कहा 'वाह यह सही है। मैं जो कुछ भी करती हूं वह इस आदमी के लिए हमेशा ड्रामा होता है।" बता दें शादी के 4 साल बाद ही आपसी मनमुटाव के चलते राजीव और चारु असोपा (Charu Asopa) ने एक दूजे से तलाक लिया था।

End of Feed