चाहत खन्ना ने खोले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के काले चिट्ठे, कहा- साफ-साफ कॉन्ट्रैक्ट में लिखा होता है हीरो के साथ.....करो

Chahatt Khanna Reveal the Truth of Casting Couch: टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना ने हाल ही में कास्टिंग काउच की आँखों देखी सच्चाई बताई है। उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में साउथ इंडस्ट्री के कई गहरे राज बताते हुए इसे बयां किया है। चाहत ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

Chahatt Khanna Reveal the Truth of Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ( Chahatt Khanna) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री होने के बावजूद भी चाहत खन्ना को इन दिनों काम के लिए इधर-उधर घूमना पड़ रहा है। हाल ही में चाहत एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच पर बात करती नजर आई। चाहत ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कोई भी कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले बात समझौते पर आ जाती है। आपको हीरो-डायरेक्टर के साथ समझौता करना पड़ता है।

Chahatt Khanna Reveal the Truth of Casting Couch

अभिनेत्री चाहत खन्ना ( Chahatt Khanna) हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत करती नजर आई। उन्होंने कास्टिंग काउच पर खुलासा किया। चाहत ने बताया कि साउथ इंडस्ट्री में काम करने से पहले ही पूछ लिया जाता है 'अम्मा काम्प्रमाइज़' वहाँ ये चीज़े सरेआम होती हैं। कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले ऐसी बातें आपस में हो ही जाती है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने तो कई बार ऐसे कान्ट्रैक्ट भी देखें हैं जिसमें यह साफ लिखा होता है आपको एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के साथ काम्प्रमाइज़ करना होगा। हालांकि वह महिलाओं की बहुत इज्जत करते हैं।

End of Feed