Gaurav Khanna Wins Celebrity Masterchef Trophy Defeated Nikki Tamboli And Tejasswi Prakash: टीवी के धमाकेदार शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का बीती रात फिनाले था, जिसमें गौरव खन्ना से लेकर तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, राजीव अदातिया और मिस्टर फैजू ने अपनी किस्मत आजमाई। 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के फिनाले में कुकिंग की दुनिया से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की। वहीं फिनाले में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने बाकी सबको मात देते हुए चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। गौरव खन्ना को 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में जीत दर्ज करने के लिए ट्रॉफी के साथ-साथ लाखों रुपये का कैश प्राइज भी मिला। उनकी जीत से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई।
यह भी पढ़ें: Celebrity Masterchef: जीत से पहले गौरव खन्ना ने खोला अपना रेस्टॉरेंट, 'अनुपमा' के नक्शे कदम पर चलकर कमाएंगे पैसा
'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में जहां गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने अपनी कुकिंग से सबको इंप्रेस करते हुए विजेता का पद हासिल किया। वहीं दूसरी ओर निक्की तंबोली और तेजस्वी प्रकाश फर्स्ट और सेकंड रनर अप बने। बताया जा रहा है कि गौरव खन्ना को जीत के लिए ट्रॉफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये कैश प्राइज भी मिला है। इसके अलावा गौरव खन्ना ने शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए 4 लाख रुपये प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस वसूली थी। बता दें कि गौरव खन्ना ने फिनाले में एक शाकाहारी डिश बनाई थी, जिसका नाम उन्होंने 'दक्षिण भारत' रखा था और इसके साथ दक्षिण भारत को सम्मान देने की कोशिश की थी।
कुछ दिनों पहले निशाने पर आ गए थे गौरव खन्ना
बता दें कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने एक डेजर्ट बनाया था, जिसकी वजह से वह निशाने पर आ गए थे। उस डिश के लिए गौरव पर आरोप लगे थे कि उन्होंने युरोप के एक शेफ की कॉपी की है। हालांकि इस मामले में शेफ विकास खन्ना ने उनका समर्थन किया था। वहीं राजीव सेन ने भी उनका सपोर्ट करते हुए कहा था कि एक्टर ने प्रेरणा ली है, कॉपी नहीं किया था।
