Celebrity Masterchef Winner: सोनी टीवी का मशहूर शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। प्यार के साथ-साथ शो के मेकर्स को दर्शकों से खरी खोटी सुनने को मिल रही है। हाल ही में कबिता सिंह शो से बाहर हुई जिसके चलते दर्शकों के मेकर्स को अनफेयर इविक्शन के लिए खूब लताड़ा। ऐसे में हर कोई जानना चाहता था कि शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का खिताब कौन अपने नाम करेगा। इस बीच सोशल मीडिया पर शो के विनर का नाम लीक हो गया है जिसे सुन फैंस खुशी से झूम उठे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए विनर का नाम।
शो 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट के रूप में तेजस्विनी प्रकाश, राजीव अदातिया, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और फैजल शेख मिले। इन पांचों ही फाइनलिस्ट ने अपनी कुकिंग स्किल्स से सिर्फ जजेस का नहीं बल्कि दर्शकों का दिल भी जीता। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' के विनर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बने हैं। जी हाँ, तमाम मुश्किलों और टास्क के बाद गौरव खन्ना को शो की चमचमाती ट्रॉफी मिली। हालांकि अभी तक फिनाले के एपिसोड टेलिकास्ट नहीं हुआ है। गौरव खन्ना का नाम सामने आते ही फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।
शुरू से ही गौरव खन्ना को शो में पसंद किया जा रहा था। बता दें शो को फराह खान ने होस्ट और विकास खन्ना-रणवीर बराड़ ने जज किया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें गौरव खन्ना मेकर्स की चाल से पर्दा उठाते हुए नजर आए। ऐसे में गौरव खन्ना की काफी तारीफ की जा रही थी। इस शो से पहले गौरव खन्ना सीरियल 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते हुए नजर आए थे।
