Gaurav Khanna ने स्विट्ज़रलैंड शेफ की नक्ल उतारकर लूटी वाहवाही, वीडियो देख फैंस भी हुए शर्मिंदा

Gaurav Khanna Trolled For Copy: कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे गौरव खन्ना को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हमेशा तारीफ बटोरने वाले गौरव खन्ना पर लोग कॉपी करने का आरोप लगा रहा है। हाल ही में बनाई डिश को लेकर गौरव खन्ना लोगों के निशाने पर आए।

Gaurav Khanna Trolled For Copy: सोनी टीवी का शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' अपने फिनाले वीक में कदम रख चुका है। आखिरकार शो को अपने पाँच फाइनलिस्ट मिल गए हैं जिनके बीच ट्रॉफी का मुकाबला होने वाला है। टॉप में गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया, फैजल शेख और निक्की तंबोली ने अपनी जगह बनाई। कुछ रोज पहले प्रोमो रिलीज किया गया था जिसमें गौरव खन्ना की डिश देख सभी जजेस हैरान रह गए थे। बिना टेस्ट किये ही विकास और रणवीर शेफ ने उन्हे तारीफ दीं। हालांकि हाल ही में एक स्विट्ज़रलैंड ने दावा किया की गौरव ने उनकी डिश को कॉपी किया है जिसको लेकर अब एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।

Gaurav Khanna

शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने लाइव डेजर्ट बनाया जिसमें एक-एक बूंद गिर रही थी। पहले तो लोगों ने गौरव को इस क्रियेटिविटी के लिए सरहाना की लेकिन जैसे ही मालूम पड़ा एक्टर ने ये डिश कॉपी की है, लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। स्विट्ज़रलैंड बेस्ड शेफ ने सोशल मीडिया पर दावा किया की उनकी डिश को कॉपी किया गया जिसे देख सब हैरान हो गए। गौरव के लिए एक यूजर ने लिखा कि 'भाई, यह बहुत शर्मनाक है। किसी और की रचना को अपनी रचना कहना और वाह वाह कहना, यह तो पूरी तरह से फ्रॉड निकला।'

End of Feed