Bigg Boss This contestant Took 2.5 Crore Rupees For 3 Days Stay: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने छोटे पर्दे पर हमेशा ही गदर काटा है। 'बिग बॉस 18' की तरह ही इसके पिछले सीजन भी टीआरपी में तूफान मचा चुके हैं। 'बिग बॉस' के घर में कैद होने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स अच्छी खासी फीस वसूलते हैं। इस बात से हर कोई रूबरू भी है। हिना खान से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला और विवियन डीसेना तक ने 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर में कैद होने के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूली थी। लेकिन बता दें कि फीस के मामले में एक हसीना ने इन सभी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उस कंटेस्टेंट ने बिग बॉस में मात्र तीन दिन गुजारने के लिए करोड़ों रुपये वसूल किये थे।
'बिग बॉस' (Bigg Boss) के इतिहास की सबसे महंगी कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि कैनेडियन और अमेरिकन एक्ट्रेस पामेला एंडरसन (Pamela Anderson) हैं। पामेला एंडरसन ने 'बिग बॉस 4' में कदम रखा था। अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए वह मात्र तीन दिनों में ही छा गई थीं। 'बिग बॉस' की टीआरपी को रॉकेट की तरह उड़ाने के लिए आईं पामेला एंडरसन की फीस का मुकाबला अभी तक कोई भी स्टार नहीं कर पाया है। हालांकि उनके अलावा सीजन 4 में द ग्रेट खली ने भी अच्छी खासी फीस वसूली थी। उन्होंने 'बिग बॉस 4' के लिए 50 लाख रुपये प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस वसूली थी।
'बिग बॉस 18' में ये कंटेस्टेंट बना हाइएस्ट पेड स्टार
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की खातिर भी कंटेस्टेंट्स अच्छी खासी फीस वसूल रहे हैं। जहां एक तरफ विवियन डीसेना को 5 लाख रुपये प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस मिल रही है। वहीं दूसरी ओर करण वीर मेहरा को 2 लाख रुपये प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस दी जा रही है।
