टीवी मसाला

Bigg Boss: हिना और सिद्धार्थ से भी ज्यादा महंगी कंटेस्टेंट निकली थी ये हसीना, तीन दिन के वसूले थे 2.5 करोड़

Bigg Boss This contestant Took 2.5 Crore Rupees For 3 Days Stay: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बिग बॉस के इतिहास में एक कंटेस्टेंट ऐसी भी रही है, जिसने मात्र तीन दिन गुजारने के लिए करोड़ों रुपये वसूले थे।

Image

'बिग बॉस' के इतिहास की सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनी ये हसीना

Bigg Boss This contestant Took 2.5 Crore Rupees For 3 Days Stay: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने छोटे पर्दे पर हमेशा ही गदर काटा है। 'बिग बॉस 18' की तरह ही इसके पिछले सीजन भी टीआरपी में तूफान मचा चुके हैं। 'बिग बॉस' के घर में कैद होने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स अच्छी खासी फीस वसूलते हैं। इस बात से हर कोई रूबरू भी है। हिना खान से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला और विवियन डीसेना तक ने 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर में कैद होने के लिए मेकर्स से मोटी रकम वसूली थी। लेकिन बता दें कि फीस के मामले में एक हसीना ने इन सभी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उस कंटेस्टेंट ने बिग बॉस में मात्र तीन दिन गुजारने के लिए करोड़ों रुपये वसूल किये थे।

'बिग बॉस' (Bigg Boss) के इतिहास की सबसे महंगी कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि कैनेडियन और अमेरिकन एक्ट्रेस पामेला एंडरसन (Pamela Anderson) हैं। पामेला एंडरसन ने 'बिग बॉस 4' में कदम रखा था। अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए वह मात्र तीन दिनों में ही छा गई थीं। 'बिग बॉस' की टीआरपी को रॉकेट की तरह उड़ाने के लिए आईं पामेला एंडरसन की फीस का मुकाबला अभी तक कोई भी स्टार नहीं कर पाया है। हालांकि उनके अलावा सीजन 4 में द ग्रेट खली ने भी अच्छी खासी फीस वसूली थी। उन्होंने 'बिग बॉस 4' के लिए 50 लाख रुपये प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस वसूली थी।

'बिग बॉस 18' में ये कंटेस्टेंट बना हाइएस्ट पेड स्टार

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की खातिर भी कंटेस्टेंट्स अच्छी खासी फीस वसूल रहे हैं। जहां एक तरफ विवियन डीसेना को 5 लाख रुपये प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस मिल रही है। वहीं दूसरी ओर करण वीर मेहरा को 2 लाख रुपये प्रति सप्ताह के हिसाब से फीस दी जा रही है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article