BIGG BOSS OTT 2: सलमान खान ( Salman Khan) शो बिग बॉस (Bigg Boss OTT 2) इन दिनों अपने लेटेस्ट ड्रामा की वजह से छाया हुआ है। फैंस को बिग बॉस ओटीटी का ये दूसरा सीजन काफ़ी एंटरटेन कर रहा है। शो को ऑन ऐयर हुए अभी तीन हफ़्ते ही हुए हैं। बीती रात बिग बॉस के शो में दर्शकों को खूब हंगामा देखने को मिला वीकेंड का वार में सलमान खान ने घर के सभी सदस्यों की क्लास लगा दी। वहीं इसी बीच कल रात शो में घर की केप्टेंसी को लेकर बहुत बड़ा फैसला लिया गया। इस फ़ैसले में सभी घर वालों ने अभिषेक मल्हान(Abhishek Malhan) उर्फ़ फुकरा इंसान से हमेशा के लिए कप्तानी छिन ली गई। पूरी खबर जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट
अभिषेक से छीनी कप्तानी
बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में बीती रात वीकेंड का वार(Weekend Ka War) हुआ जिसमें सलमान खान ने अब तक के चार कप्तान फलक नाज(Falaq Naaz) , जेड हदीद( Jaid Hadid) , अभिषेक मल्हान ( Abhishek Malhan) और जिया शंकर ( Jiya Shankar) को बिग बॉस वर्स में बुलाया। चारों को टास्क दिया गया कि वह साबित करें कि वो सबसे बेस्ट कैप्टन कैसे हैं। एक-एक कर सभी कैप्टन ने अपनी बात रखी। उनकी बातें सुन सलमान खान ने बाकी सभी घरवालों से कहा कि अब आप सभी फ़ैसला लें कि इनमे से वो कौन है जिसे आप कभी भी घर का कप्तान नहीं बनाना चाहते। इस टास्क में सबसे ज़्यादा वोट अभिषेक के खिलाफ रहे। जिसके बाद सलमान खान ने ये ऐलान किया कि अभिषेक मल्हान अब कभी भी घर के कप्तान नहीं बनेंगे।
भड़के फैंस
बिग बॉस के इस फैसले के बाद फुकरा इंसान के फैंस बिग बॉस पर भड़क गए। एक फैन ने कहा कि अभिषेक को अपनी कप्तानी दिखाने का सही मौका नहीं दिया गया। वहीं दूसरे फैंस ने कहा की ये सब घर वालों की चाल है वह अभिषेक से जलते हैं और उन्हें पता चल गया है कि वो काफ़ी स्ट्रोंग हैं।
