Bigg Boss 20 Rhiya Ahir: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Rhiya Ahir? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 4, 2026, 02:38 PM IST

Bigg Boss 20 Rhiya Ahir contestants Profile: रिया अहीर NEET प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुईं और अब ‘बिग बॉस 20’ को लेकर चर्चा में हैं। मॉडलिंग, एक्टिंग और विवादों से भरी उनकी लाइफ काफी दिलचस्प है।

Bigg Boss 20 Rhiya Ahir contestants Profile: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। शो में टीवी और सोशल मीडिया की कई चर्चित हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन इस बार मेकर्स ने कंटेस्टेंट चुनने का तरीका थोड़ा अलग रखा है। इसी वजह से रिया अहीर का नाम भी खूब चर्चा में है। रिया को शो में एंट्री के लिए फैंस के फैसले का सामना करना पड़ रहा है और उनकी टक्कर लव गिल से बताई जा रही है। अगर रिया अहीर को दर्शकों का सपोर्ट मिलता है, तो वो ‘बिग बॉस 20’ के घर में नजर आ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं रिया अहीर कौन है, कितनी पढ़ाई की है, परिवार में कौन-कौन और इंस्टाग्राम पर क्यों चर्चा में बनी रहती हैं।

Bigg Boss 20 Rhiya Ahir contestants Profile

बिग बॉस 20 रिया अहीर कंटेस्टेंट प्रोफाइल (Image Source: Rhiya Ahir Instagram)

कौन हैं रिया अहीर?

रिया अहीर, जिन्हें रिया एकौसिया के नाम से भी जाना जाता है, मुंबई की रहने वाली मॉडल, एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 27 साल की हैं और मॉडलिंग के साथ एक्टिंग और एंकरिंग में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वो अपना फैशन बिजनेस भी चलाती हैं। रिया की पहचान सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। उन्होंने विज्ञापनों, डांस प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। उनका म्यूजिक वीडियो ‘दिलबरा’ 2025 में रिलीज हुआ था। साथ ही वो ‘रियासत’ नाम से एक लग्जरी हैंडक्राफ्टेड अपैरल लेबल भी शुरू कर चुकी हैं, जिसमें इंडियन कारीगरों के बनाए कपड़ों पर फोकस किया जाता है।

End of Feed