Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Rhiti Tiwari? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 3, 2026, 03:12 PM IST

Bigg Boss 20 Khushi Dubey contestants Profile: रीति तिवारी शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मनोज तिवारी की बेटी अपनी सादगी और पर्सनालिटी से दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं।

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Contestants Profile: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। शो शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर भी खूब चर्चा है। इसी बीच भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) का नाम सामने आया है। रीति तिवारी इस सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। रीति तिवारी का नाम सामने आते ही फैंस की दिलचस्पी उनके बारे में जानने में बढ़ गई है। इसकी वजह सिर्फ यह नहीं है कि वो मनोज तिवारी की बेटी हैं, बल्कि रीति ने अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश भी की है। वो म्यूजिक की दुनिया से जुड़ी हुई हैं और सिंगिंग के साथ-साथ गाने लिखने और कंपोज करने का काम भी करती हैं। उनके म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में कवर सॉन्ग्स के अलावा ओरिजिनल गाने भी शामिल हैं।

Bigg Boss 20 Khushi Dubey contestants Profile

जानिए कौन हैं रीति तिवारी? (Image Source: AI)

कौन हैं रीति तिवारी?

रीति तिवारी, भोजपुरी एक्टर, सिंगर और राजनेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। मनोज तिवारी और रानी का रिश्ता करीब 11 साल चला था, जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे। रीति की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। हालांकि, उन्हें सिर्फ स्टार किड के तौर पर देखना सही नहीं होगा। वो म्यूजिक में पहले से एक्टिव हैं और सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर के तौर पर काम कर रही हैं।

End of Feed