Bigg Boss 20 Kanika Mann: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Kanika Mann? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

Bigg Boss 20 Kanika Mann contestants Profile: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में कनिका मान हिस्सा लेने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कनिका मान से जुड़ीं ये खास बातें...

Bigg Boss 20 Kanika Mann contestants Profile: टीवी की दुनिया में अपनी शानदार एक्टिंग से पहचान बना चुकी एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा के पानीपत से ताल्लुक रखने वाली कनिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी, फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में भी अपनी जगह बनाई। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी सीरियल 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से मिली, जिसमें उन्होंने गुड्डन का किरदार निभाया था। अब खबरें आ रही हैं कि कनिका मान जल्द ही सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में शामिल हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कनिका मान के बारे में... (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Disha Salian केस में CBI जांच पर सुशांत की बहन श्वेता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मैं श्री कृष्ण से प्रार्थना...')

Bigg Boss 20 Kanika Mann Profile

जानिए कौन हैं कनिका मान? (Pic Credit: Instagram)

कौन हैं कनिका मान?

कनिका मान का जन्म 7 अक्टूबर 1993 को हरियाणा के पानीपत में हुआ था। उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाना सही समझा। खास बात यह है कि शुरुआत में वो अपने एक्टिंग करियर को लेकर कॉन्फिडेंस नहीं थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद बताया था कि वह पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाना उनके लिए खुद सरप्राइज था।

कनिका मान का करियर

कनिका मान ने अपने सफर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से की थी। कॉलेज के दिनों में उन्हें म्यूजिक वीडियो के ऑफर मिलने लगे थे। उनका पहला म्यूजिक वीडियो 2015 में आया था और इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी गानों में काम किया। धीरे-धीरे उनकी पहचान एक मॉडल के तौर पर बनने लगी। इसके बाद कनिका ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। साल 2017 में वह फिल्म 'रॉकी मेंटल' में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने टीवी की ओर रुख किया और 'बढ़ो बहू' से छोटे पर्दे पर कदम रखा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie First Review: कालीन भैया और गुड्डू पंडित का दिखा भौकाल, साबित होगी ब्लॉकबस्टर)

End of Feed