Bigg Boss Season 16 Shukravaar ka Vaar: बिग बॉस सीजन 16 शुक्रवार का वार में घरवालों को एक के बाद एक कई झटके लगे। शो की शुरुआत में जहां सलमान खान ने साजिद खान और अब्दू रोजिक को एक सीक्रेट टास्क दिया। प्रियंका चहर चौधरी के सामने सौंदर्या की सच्चाई सामना आई। इसके बाद दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई। इस हफ्ते परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू अपनी अपकमिंग फिल्म कोडनेम तिरंगा को प्रमोट करने के लिए बिग बॉस पहुंचे थे।
सलमान खान ने साजिद खान और अब्दू रोजिक को सीक्रेट टास्क दिया। पहले टास्क में साजिद और अब्दू को घरवालों के कपड़े और सामान छिपाना था। वहीं, दूसरे टास्क में अब्दू रोजिक घर के अंदर छिप गए। पूरा घर परेशान था तभी सलमान खान अब्दू को लेकर घर के अंदर आए। वहीं, सलमान खान ने घरवालों के साथ एक गेम खेला, जिसमें हर घरवाले को एक बयान सुनाया। कंटेस्टेंट को गेस करना था कि किसने उनके लिए ये कहा। प्रियंका चौधरी को सलमान खान ने बताया, 'अंकित की मां अपना गला दबा लेंगी अगर ये उनके घर में बहू बनकर जाएगी। खून के आंसू रोएगी।’
Soundarya ki baaton ne dukhaaya Priyanka ka dil, aaj #ShukravaarKaVaar mein dekhenge aap inke beech ho rahi anban⚡… t.co/7n9goIGiWf
— ANI (@ANI) Oct 14, 2022
प्रियंका और सौंदर्या के बीच हुई लड़ाई
प्रियंका के लिए ये सौंदर्या ने कहा था। प्रियंका ये बात सुनकर बुरी तरफ से शॉक रह गईं। इसके बाद सौंदर्या और प्रियंका के बीच झगड़ा हुआ। प्रियंका ये सुनकर टू फूट-फूटकर रोने लगी। वहीं, सौंदर्या खुद का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का संदर्भ नहीं पता है। अंकित इस दौरान प्रियंका को संभालते हुए नजर आए। सलमान खान ने सौंदर्या से कहा कि अगर आप किसी के बारे में ऐसी पर्सनल बातें कर सकती हैं तो उन्हें हर बात पर पर्सनल होने की नारेबाजी नहीं करनी चाहिए।
शुक्रवार का वार के एपिसोड में आखिर में सुंबुल तौकीर के पिता स्टेज पर पहुंचे। सुंबुल के पिता ने शालीन भनोट और टीना दत्ता की क्लास लगाते हुए कहा कि दोनों ही सुंबुल की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम की तारीफ की। इसके बाद सुंबुल के पिता ने उन्हें एक कविता सुनाई।
