टीवी मसाला

Bigg Boss 17: विक्की और मुन्नवर की सलमान खान ने निकाली हेकड़ी, Orry ने ली घर में वाइल्डकार्ड एंट्री

Bigg Boss 17 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में सेलेब्स के बेस्टफ्रेंड ओरी ने घर में एंट्री ले ली है। साथ ही सलमान खान ने विक्की और मुन्नवर की पोल पट्टी सभी एक सामने खोल दी।

Image

Bigg Boss 17 promo

Bigg Boss 17 Promo: कलर्स टीवी का शो बिग बॉस का 17वां सीजन भी काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो में आए कंटेस्टेंट सभी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देते हुए नजर आ रहे हैं। हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से शो टीआरपी में भी बढ़िया परफॉर्म कर रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स को भी काफी ज्यादा फायदा होते दिख रहा है। जैसे की हर बार की तरह सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं और वीकेंड के वार पर कंटेस्टेंट की खटिया खड़ी कर देते हैं। हाल ही में मेकर्स ने आज वीकेंड के वार में क्या होगा प्रोमो शेयर किया है।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के इस हफ्ते के वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) अंकिता को बताते हैं की कैसे विक्की और सना हाथ पकड़ कर बात करते हैं। इसी के साथ घर में नए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन इंटरनेट इन्फ्लुएंसर ओरहान अवतरमणि (Orry Awatramani) घर में जाते हैं। जाने से पहले वो सलमान उनसे पूछते हैं की आप इतना सारा सामान लेकर क्यों जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें ओरी ओरी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें ना केवल बॉलीवुड पार्टियों में देखा जा है, बल्कि वह अंबानी के फंक्शन में भी एक गेस्ट होते हैं। उनके अनन्या पांडे से लेकर करण जौहर तक जैसे सेलेब दोस्त हैं।

प्रोमो के आखरी में दिखाया गया की सलमना खान सभी को बताते हैं की पूरा घर विक्की जैन और मुन्नवर की कठपुतलियां बन गए हैं। दोनों कंटेस्टेंट को फटकार लगाते हुए सलमान कहते हैं कि इनके कोई रिश्ते हैं नहीं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की घर में इन सब से क्या हंगामा होने वाला है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article