Bigg Boss OTT Season 2 Winner: एल्विश यादव बने बिग बॉस विजेता, सलमान खान ने दी चमचमाती ट्रॉफी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 14, 2023, 11:26 PM IST

Bigg Boss OTT Season 2 Winner: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव के नाम हो गई है। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच इस ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इस बीच फुकरा इंसान बिग बॉस के रनर अप और एल्विश विजेता बन गए हैं।

Bigg Boss OTT Season 2 Winner: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव के नाम हो गई है। सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 2 की चमचमाती ट्रॉफी एल्विश यादव के हाथों में थमा दी है। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच इस ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों के फैंस ने ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, हालांकि जीत एल्विश यादव की ही हुई है। इस बीच फुकरा इंसान बिग बॉस के रनर अप और एल्विश विजेता बन गए हैं। बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी के साथ ही उन्हें 25 लाख रुपये भी मिल गए हैं। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के फैंस खुशी जता रहे हैं, ट्रॉफी जीतने के बाद एल्विश और अभिषेक ने एक दूसरे को गले भी लगाया। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अभिषेक का सफर काफी शानदार रहा है, हालांकि एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री से पूरा गेम ही पसंट गया।

End of Feed