Fans Reaction On Abhishek Malhan Losing Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता का नाम सामने आ चुका है। जहां एल्विश यादव (Elvish Yadav) के हाथ 'बिग बॉस' की ट्रॉफी लगी है तो वहीं लाख कोशिशों के बाद भी अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को हार का मुंह देखना पड़ा। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 में अभिषेक मल्हान ने जीत के लिए खूब जद्दो-जहद की थी। उनके फैंस ने भी अभिषेक को विजेता बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' हारने के बाद अभिषेक मल्हान के साथ-साथ उनके फैंस में भी मायूसी फैल गई है। वे लगातार ट्विटर के जरिए अभिषेक मल्हान की हार पर दुख जाहिर कर रहे हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में अभिषेक मल्हान की हार से लोगों ने नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "हम बहुत ही निराश हुए हैं। अभिषेक मल्हान असली विजेता है। हम इसे स्वीकार नहीं करते हैं। बिग बॉस को राजनीति से दूर रखो।"
एक यूजर ने अभिषेक को याद करते हुए लिखा, "हमारी नजर में विजेता केवल अभिषेक है। एल्विश इस जीत के लायक नहीं था।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हमारे लिए विजेता केवल अभिषेक मल्हान ही रहेगा।" कुछ यूजर्स ने एल्विश यादव को भी जमकर ट्रोल किया।
एक यूजर ने एल्विश यादव की 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जीत को गलत ठहराया और लिखा, "कल को कोई भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राजनीति का समर्थन लेकर जीत जाएगा।" एल्विश यादव को ताना मारते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, "एल्विश ने कुछ करके शो नहीं जीता है। वह पहले से ही शो देखकर आया था। पूजा भट्ट का समर्थन कर रहा था।"
