टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 3: Chandrika Dixit की पार्टी में लड़की संग हुई छेड़छाड़, लड़के को कुर्सी और चप्पल से पीटा

Women Touched Inappropriate in Chandrika Dixit Party: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुकी चंद्रिका दीक्षित फिर एक बार सुर्खियों में आ गई हैं। कुछ समय से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी पार्टी में एक लड़की संग छेड़छाड़ के बाद हंगामा हो रहा है।

Image

Women Touched Inappropriate in Chandrika Dixit Party

Women Touched Inappropriate in Chandrika Dixit Party: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुकी चंद्रिका दीक्षित आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं हैं। सिर्फ यही नहीं वड़ा पाव गर्ल के नाम से चंद्रिका ने सोशल मीडिया पर दबदबा बनाया हुआ है। इस बीच उनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें चंद्रिका की पार्टी में एक औरत संग छेड़छाड़ हुई है जिसकी तमाम वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है। ऐसा इस पार्टी में आखिर क्या हुआ जिससे इतना बड़ा हंगामा हुआ था जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने कुछ समय पहले एक ईवेंट किया था जिसमें एक औरत के साथ छेड़छाड़ हुई। इसी मामले की वायरल वीडियो में देखा गया की एक औरत स्टेज पर नाच रही थी लेकिन तभी एक आदमी उसे गलत तरीके से छूने लगा और जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश भी की। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ईवेंट में औरत और आरोपी आदमी के बीच झगड़ा हुआ और देखने को मिला की हाथापाई के साथ-साथ कुर्सी और चप्पल से भी मारा जा रहा है। इस वीडियो को खुद वह महिला सोशल मीडिया पर वायरल करने की गुजारिश कर रही हैं।

इसी मामले पर अब तक चंद्रिका दीक्षित की तरह से कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन उम्मीद है की वह जल्द इस पर अपना पक्ष रखेंगी और लोगों को असलियत बताएंगी। बात दें सना मकबुल ने बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी अपने नाम की थी साथ ही 25 लाख रुपए इनाम राशि भी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article