Bigg Boss OTT 3 विनर सना मकबूल ने 'राव साहब का' गाने पर लगाए एल्विश यादव संग ठुमके, पार्टी में काट दिया गदर

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Dance With Elvish Yadav: ओटीटी की दुनिया के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' की वीजेता रह चुकीं सना मकबूल हाल ही में एल्विश यादव संग ताल से ताल मिलाती नजर आईं। सना मकबूल और एल्विश यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Dance With Elvish Yadav: ओटीटी की दुनिया के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' की वीजेता रह चुकीं सना मकबूल ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सना मकबूल 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं हाल ही में सना मकबूल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव संग नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में सना मकबूल (Sana Makbul) और एल्विश यादव ताल से ताल मिलाते दिखाई दिये। दोनों ने 'छोरा राव साहब दा' वीडियो पर जमकर डांस किया।

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) के दोनों विजेताओं सना मकबूल (Sana Makbul) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) का ये वीडियो 'बिग बॉस तक' ने अपने सोश मीडिया हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में जहां एल्विश यादव ब्लैक कुर्ते-पजामे में नजर आए तो वहीं दूसरी ओर सना मकबूल पीच कलर के लहंगे में दिखाई दीं। वीडियो में एल्विश यादव और सना मकबूल भले ही साथ डांस कर रहे थे, लेकिन इस दौरान एल्विश यादव की एक्साइटमेंट अलग ही स्तर पर नजर आ रही थी। उन्होंने पार्टी में अपना स्वैग दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

End of Feed